Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: अमृत भारत योजना के तहत हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण किया जाना है। कार्य की शुरुआत के लिए छह अगस्त (रविवार)को रेलवे स्टेशव पर कार्यक्रम का आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने का अनुमान है। इस कार्य का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से स्टेशन का शिलान्यास करेंगे।
शनिवार की शाम को जीआरपी के प्रभारी सर्वेश कुमार , एलआईयू की टीम रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और वहां संदिग्ध लोगों की जांच की। रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिल सकी।



