Hapur आॅन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने आॅन लाइन हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। क्या है मामला पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने आॅन लाइन हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

क्या है मामला

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी। उनके क्षेत्र में दो लड़के हैं जो अवैध हथियारों की सप्लाई करते हैं। चार से पांच हजार रुपये में तमंचे और 7 से 10 हजार रुपये में बंदूक या राइफल सप्लाई करते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने काम शुरू और दो लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 21 अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किठौर क्षेत्र से वह अवैध हथियार खरीदते थे और लोगों को सप्लाई करते थे। आरोपियों के मोबाइल फोन से अन्य जानकारी भी मिली हैं। जिनकी बारे में पुलिस जांच कर रही है।

तमंचा 4 से 5 हजार, बंदूक, राइफल, 7 से 10 हजार में बेचते थे

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। वह अवैध तमंचे को 4-5 हजार रूपये तथा बंदूक व रायफल को 7-10 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

आरोपी अवैध शस्त्रों को डिमाण्ड मिलने पर जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र से खरीदकर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे ।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी

सोनू निवासी ग्राम पसवाडा थाना बहादुरगढ जनपद हापुड़।

सतवीर उर्फ लाला पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम पसवाडा थाना बहादुरगढ जनपद हापुड़।

बरामदगी का विवरण:-

एक अवैध बन्दूक 12 बोर

एक अवैध राइफल पोनिया

10 अवैध तमंचे 315 बोर

08 अवैध तमंचे 12 बोर

एक अवैध अधबना तमंचा 12 बोर

10 जिंदा कारतूस (05 कारतूस 12 बोर व 05 कारतूस 315 बोर)।

एक बैग व एक बोरा

Hapur आॅन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार Hapur आॅन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार Hapur आॅन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार Hapur आॅन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार Hapur आॅन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News