Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: केंद्रीय विदयालय ईवीएस बाबूगढ़ कैट में नई शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगाठ पर विविध प्रकार के कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा प्रदान कर एक ओर जहां हमें गौरवान्वित किया गया है वहीं दूसरी तरफ एक आदर्श विद्यालय के रूप में अपने आप को स्थापित करने का गुरुतर दायित्व भी हमें प्रदान किया गया है। हम सभी पूरे उत्साह और लगन के साथ सरकार की अपेक्षाओं के अनुकूल ही अपने अधिकारियों के कुशल निर्देशन में इस विद्यालय को एक मॉडल और अनुकरणीय विद्यालय के रूप में विकसित करने की दिशा में अग्रसर है।

विद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के समस्त घटकों को लागू किया जाएगा। विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षण एवं अधिगम की संपूर्ण प्रक्रिया को नई शिक्षा नीति 2020 के आधार पर विकसित और संचालित किया जाएगा। यह नीति शिक्षा जगत में एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम है। इसी को आधार बनाकर विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम आधुनिक सुविधाओं से संपन्न प्रयोगशालाओं का विकास किया जा रहा है रहा है। पुस्तकालय और कला कक्ष कला को आधुनिक बनाने का की दिशा में हम अग्रसर है। खेल के मैदान के सुंदरीकरण के साथ ही खेल कक्षा को खेल सामग्रियों से संपन्न किया जा रहा है। विविध प्रकार के खेलों के आयोजन द्वारा शिक्षा के लिए तनाव रहित माहौल सृजित करने का हम प्रयास कर रहे हैं।

नई शिक्षा नीति में रटत विद्या के स्थान पर करके सीखने और कौशल विकास करने तथा खेल के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा पर बल देने और करके सीखने पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है। हम अपने विद्यालय में इस दिशा में भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। बच्चे मातृभाषा और राजभाषा को गौरवान्वित और सम्मानित करने के साथ ही अन्य भाषाओं को भी सीखे उन्हें सम्मान दें इसका प्रयास निरंतर किया जा रहा है। भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से बच्चों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय में बाल वाटिका का भी शुभारंभ हो चुका है जहां बच्चे बहुत स्वतंत्र वातावरण में खेल खिलौने के बीच अपने बचपन को पूरे आनंद के साथ जीते हुए बस्ते के बोझ से मुक्त होकर प्रसन्नता पूर्वक सीखेंगे। जिले के अन्य विद्यालयों के साथ मिलकर हम सरकार की इस नई शिक्षा नीति 2020 के के आधार पर शिक्षा में समाजोपयोगी और गुणात्मक सुधार प्राप्त कर सकेगी ।



