Hapur News Khabarwala24 News Hapur : नगर के मोहल्ला कलक्टर गंज निवासी ललित सहगल की बिटिया रिद्धि सहगल ने बाबा अमरनाथ धाम बालटाल में लगने वाले भंडारे ॐ शिवशक्ति सेवा मंडल (दिल्ली) व शिव सेवा संघ (बरनाला) भंडारे में भजन संध्या कर सभी उपस्थित भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने काफी मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। भंडारे के पदाधिकारियों द्वारा पटका ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



