Hapur News नाले में गिरकर महिला की मौत, परिजन में मचा कोहराम

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (hapur): खादर क्षेत्र में  पशुओं के लिए जंगल से घास लेने जा रही चार बच्चों की मां  की अचानक नाले में गिरने से डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने अथक कोशिश के बाद महिला का शव बरामद कर लिया है। हादसे को लेकर स्वजन में कोहराम मच गया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (hapur): खादर क्षेत्र में  पशुओं के लिए जंगल से घास लेने जा रही चार बच्चों की मां  की अचानक नाले में गिरने से डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने अथक कोशिश के बाद महिला का शव बरामद कर लिया है। हादसे को लेकर स्वजन में कोहराम मच गया है और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
गांव छोटी गढ़वाली निवासी कन्हैया सिंह मजदूरी कर स्वजन का पालन पोषण करते है। उसके परिवार में उनकी 30 वर्षीय पत्नी धनवती के अलावा चार बच्चे भी है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे धनवती अपने पशुओं के लिए जंगल से घास काटने जा रही थी। रास्ते में स्थित नाला गंगा के उफान से हुए जलभराव के कारण इन दिनों ओवरफ्लो चल रहा है, जिसे पार करने के दौरान धनवती तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूबने लगी। महिला का शोर सुनकर आसपास के क्षेत्रों में कार्य कर रहे कई किसान उसे बचाने के लिए नाले में कूद पड़े। परंतु महिला के गहरे पानी में डूब कर कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गई।

ग्रामीणों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वजन सहित गांव में अफरा तफरी मच गई। रोते बिलखते स्वजन ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह खड़कवंशी ने मौके पर जाकर इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी।

बताया गया कि गंगा में आए उफान के कारण सैकड़ों बीघा चारे की फसल बर्बाद हो चुकी है। जिसके चलते किसानों को अपने पालतू पशुओं के लिए दूसरे गांव से चारा अथवा घास लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। कोतवाली प्रभारी सोमबीर सिंह का कहना है गांव छोटी गढ़वाली में एक महिला की नाला में डूबकर मौत हुई है, इसके संबंध में पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

Hapur news नाले में गिरकर महिला की मौत, परिजन में मचा कोहराम Add Hapur news नाले में गिरकर महिला की मौत, परिजन में मचा कोहराम Hapur news नाले में गिरकर महिला की मौत, परिजन में मचा कोहराम Hapur news नाले में गिरकर महिला की मौत, परिजन में मचा कोहराम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News