Bulandshahr Newsबुलंदशहर में घर की गिरी छत, मलबे में दबकर चार लोगों की मौत

Bulandshahr News Khabarwala 24 News Bulandshahr: यूपी के जनपद बुलंदशहर में घर की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गयाष। मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। इस छत पर एक दिन पहले ही लेंटर डाला गया था। परिवार के सदस्य सो रहे थे कि अचानक छत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Bulandshahr News Khabarwala 24 News Bulandshahr: यूपी के जनपद बुलंदशहर में घर की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गयाष। मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। इस छत पर एक दिन पहले ही लेंटर डाला गया था। परिवार के सदस्य सो रहे थे कि अचानक छत गिर गई। इस हादसे से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर मलबे में दबे शवों को बाहर निकाल लिया है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के नरसेना थाना क्षेत्र के मवई गांव में मकान की ऊपरी मंजिल पर मंगलवार को ही लेंटर डाला गया था और परिवार नीचे सो रहा था। लेंटर गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे परिजन को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

- Advertisement -

राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम

इस हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ समेत कई टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। पुलिस का दावा है कि हादसे में छत के नीचे सो रहे परिवार के 4 लोग मलबे में दबे थे, उनकी मौत हो गई है और शवों को मलबे से निकाल लिया गया है।

Bulandshahr newsबुलंदशहर में घर की गिरी छत, मलबे में दबकर चार लोगों की मौत Add Bulandshahr newsबुलंदशहर में घर की गिरी छत, मलबे में दबकर चार लोगों की मौत Bulandshahr newsबुलंदशहर में घर की गिरी छत, मलबे में दबकर चार लोगों की मौत Bulandshahr newsबुलंदशहर में घर की गिरी छत, मलबे में दबकर चार लोगों की मौत

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News