पंजाब के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, कई प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (khabarwala24)। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों के बीच यह मुलाकात राष्ट्रीय […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (khabarwala24)। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों के बीच यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई।

मुलाकात के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के प्रमुख बिंदु में अवसंरचना विकास, शहरी नियोजन, सड़क संपर्क, जनकल्याणकारी पहल और केंद्र सरकार, राज्य सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच समन्वित प्रयासों से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे।

- Advertisement -

राज्यपाल कटारिया ने सतत विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं तथा जारी और प्रस्तावित परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम लाभ मिलेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

पंजाब और चंडीगढ़ के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ सहयोग को मजबूत करने की दिशा में ये मुलाकातें काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने संसद भवन में पंजाब के राज्यपाल का स्वागत किया।

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से आज नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीयतापूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News