Hapur News अंडरपास के विरोध में धरना जारी, जिला मुख्यालय पर रखी समस्या

Hapur News Khabarwala24News Hapur: मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर फाटक संख्या-41 पर बन रहे अंडरपास के विरोध में पंचशील कालोनी के लोगों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस संबंध में उन्होंने जिला मुख्यालय पर जाकर ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की भी मांग उठाई है। मेरठ रोड स्थित फाटक संख्या-41 पर बन रहे रेलवे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur: मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर फाटक संख्या-41 पर बन रहे अंडरपास के विरोध में पंचशील कालोनी के लोगों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस संबंध में उन्होंने जिला मुख्यालय पर जाकर ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की भी मांग उठाई है।

Add

मेरठ रोड स्थित फाटक संख्या-41 पर बन रहे रेलवे अंडरपास के विरोध में पंचशील कालोनी के लोगों का धरना पिछले पांच दिन से जारी है। बुधवार को इस संबंध में कालोनी के लोग एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया।

धरना दे रहे लोगों ने बताया कि अंडरपास निर्माण के कारण कालोनी के दोनों गेट का रास्त बंद हो जाएगा। जिससे कालोनी के सैकड़ों परिवार के लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। अगर कोल्ड स्टोरेज की तरफ से अंडरपास बनाया जाए तो कालोनी का गेट बंद नहीं होगा।

इस संबंध में रेलवे उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मंजू, सुनैना, राजवीर, हरवीरी, वीपी गुप्ता, राजकुमार, कर्म सिंह, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

Hapur news अंडरपास के विरोध में धरना जारी, जिला मुख्यालय पर रखी समस्या Hapur news अंडरपास के विरोध में धरना जारी, जिला मुख्यालय पर रखी समस्या Hapur news अंडरपास के विरोध में धरना जारी, जिला मुख्यालय पर रखी समस्या

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News