Agra News थाने पहुंचकर ससुर बोला मैंने अपनी बहू को काट डाला है….

Agra News Khabarwala24 News Agra : यूपी के जनपद आगरा में एक ससुर ने अपनी बहू की कुल्‍हाड़ी से गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी। इतना ही नहीं थोड़ी देर तक दरवाजे पर बैठा रहा। फिर खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया। ससुर ने पुलिस से कहा, ‘ मैंने अपनी बहू को काट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Agra News Khabarwala24 News Agra : यूपी के जनपद आगरा में एक ससुर ने अपनी बहू की कुल्‍हाड़ी से गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी। इतना ही नहीं थोड़ी देर तक दरवाजे पर बैठा रहा। फिर खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया। ससुर ने पुलिस से कहा, ‘ मैंने अपनी बहू को काट डाला है। उसने गुस्‍से में मुझे लात मारी थी। पूरी रात सो नहीं पाया।इस हत्‍याकांड पर महिला के मायके वालों ने जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने किरावली थाने के सामने जयपुर हाइवे पर जाम लगा दिया जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

यह वारदात आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में मंगलवार की सुबह सात बजे हुई। गांव मलिकपुर निवासी रघुवीर सिंह ने खाना बनाते समय छोटी बहू प्रियंका पत्नी गौरव पर कुल्हाड़ी से हमला बोला। पहला प्रहार पीछे से गर्दन पर किया। बहू के जमीन पर गिरते ही कई प्रहार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि देवरानी-जेठानी में सोमवार रात झगड़ा हुआ था। उसने बीच-बचाव किया। छोटी बहू ने उसकी एक नहीं सुनी। गुस्से में उसे लात मार दी। वह पूरी रात नहीं सोया। सुबह आवेश में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

- Advertisement -

Add

मथुरा के वोरपा, मगोर्रा गांव निवासी धर्म सिंह ने अपनी बेटी संगीता और प्रियंका की शादी वर्ष 2015 में गांव मलिकपुर में रघुवीर के घर में की थी। संगीता की शादी सौरभ और प्रियंका की शादी गौरव से हुई थी। चार साल पहले संगीता की मौत हो गई। जेठ सौरभ ने दो साल पहले धर्मवती से दूसरा विवाह कर लिया। करीब छह माह पहले सौरभ की भी मौत हो गई। धर्मवती विधवा है। रघुवीर का छोटा बेटा गौरव यूपी पुलिस में कॉस्‍टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती फर्रुखाबाद में है।

ससुर-दामाद समेत छह पर दर्ज कराया केस

प्रियंका की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने ससुर, दामाद सहित छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके पहले उन्होंने किरावली थाने के सामने जयपुर हाइवे पर जाम लगा दिया जिसे पुलिस ने बमुश्किल खुलवाया।

- Advertisement -

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता धर्म सिंह की तहरीर पर ससुर रघुवीर सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में प्रियंका का सिपाही पति गौरव भी नामजद है। ससुर गिरफ्तार है। पुलिस अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Agra news थाने पहुंचकर ससुर बोला मैंने अपनी बहू को काट डाला है.... Agra news थाने पहुंचकर ससुर बोला मैंने अपनी बहू को काट डाला है.... Agra news थाने पहुंचकर ससुर बोला मैंने अपनी बहू को काट डाला है....

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News