मुंबई, 7 दिसंबर (khabarwala24)। पर्दे पर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा आम्रपाली दुबे सबकी चहेती एक्ट्रेस हैं।
आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक शेयर करती हैं और अब उन्होंने अपनी प्यारी दादी को याद किया है, जिनका 7 दिसंबर को ही निधन हुआ था। एक्ट्रेस ने दादी मां को याद करते हुए भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है।
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी बूढ़ी दादी मां के साथ दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कभी उनके साथ पोज दे रही हैं तो कभी उनके गालों पर किस कर रही हैं। वीडियो से साफ है कि दोनों के बीच बहुत गहरा रिश्ता था। उन्होंने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “अभी दो साल ही हुए हैं और मुझे आपके वीडियो और फ़ोटोज की कमी खल रही है दादी मां। आपकी कमी हमेशा खलेगी, लेकिन मुझे यह सोचकर सुकून और कुछ हद तक शांति मिलती है कि आप भगवान श्री राम के चरणों में हैं। आपने जीवन भर भगवान राम का नाम जपा है और हमने भी आपसे यही सीखा है।”
आम्रपाली ने दादी के निधन की तारीख भी लिखी है। 7 दिसंबर 2023 को उनका निधन हुआ था। एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स भी ओम शांति और जय श्री राम लिख रहे हैं।
ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि आम्रपाली दुबे ने अपनी दादी मां की वजह से ही भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा है। उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ से टीवी पर डेब्यू किया था और इस सीरियल को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। इससे पहले वे सीरियल ‘सात फेरे – सलोनी का सफर’ में छोटे से रोल में दिखी थीं। उस वक्त सीरियल की शूटिंग 14 घंटे तक होती थी और आम्रपाली की दादी का कहना था कि इतनी मेहनत करने के बाद उनकी पोती टीवी पर नहीं दिखती।
आम्रपाली की दादी भोजपुरी फिल्मों की शौकीन थी, वे भक्तिभाव से भरी फिल्में देखती थीं और चाहती थीं कि आम्रपाली भी वैसा ही करें। उन्होंने आम्रपाली के सामने इच्छा भी जाहिर की थी कि वे टीवी छोड़कर भोजपुरी सिनेमा में हाथ आजमाएं। ऐसे में जब पहली बार साल 2014 में उन्हें निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ करने का मौका मिला तो दादी के लिए उन्होंने फिल्म करने के लिए हां की थी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


