मुख्तार अब्बास नकवी का विपक्ष पर तंज, आप सदन की कार्यवाही को वॉशआउट करते रहिए और जनता आपको

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (khabarwala24)। बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी के शीतकालीन सत्र वाले भाषण, एसआईआर मुद्दे और मौलाना महमूद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कुछ बिना मांगी सलाह देना चाहता हूं कि वह खर्चा रुपया और चर्चा चवन्नी वाली उनकी आदत से निकलें। नकवी बोले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (khabarwala24)। बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी के शीतकालीन सत्र वाले भाषण, एसआईआर मुद्दे और मौलाना महमूद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कुछ बिना मांगी सलाह देना चाहता हूं कि वह खर्चा रुपया और चर्चा चवन्नी वाली उनकी आदत से निकलें। नकवी बोले कि विपक्ष का पूरा ध्यान संसद सत्र को वॉशआउट करने पर रहता है और जब तक वे इसी में लगे रहेंगे, जनता भी उन्हें बाहर सड़क पर वॉशआउट करती रहेगी।

नकवी ने कहा कि संसद चर्चा के लिए होती है। बहस करो, अपनी बात रखो, लेकिन चुनाव हारने का गुस्सा संसद में मत उतारिए। उन्होंने कहा कि सरकार तो हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, फिर चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, समाज, अंतरराष्ट्रीय मामलों, जो भी मुद्दे हो, लेकिन विपक्ष चर्चा में विश्वास ही नहीं रखता। वे सिर्फ हंगामा चाहते हैं ताकि खर्चा तो भारी हो लेकिन चर्चा चवन्नी से भी कम रहे।

- Advertisement -

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले अपने दिमाग का राजनीतिक प्रदूषण साफ करें। वे पहले से सोचकर आते हैं कि सत्र वॉशआउट करना है। उन्होंने कहा कि आप संसद को वॉशआउट करते रहिए, जनता आपको सड़क पर वॉशआउट करती रहेगी।

एसआईआर को लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग देश में एक तरह का आपराधिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। झूठ और भ्रम फैलाकर लोगों को डराने का काम किया जा रहा है, जो एक खतरनाक साजिश है।

नकवी बोले कि जनता एसआईआर की प्रक्रिया में पूरे उत्साह और जुनून से भाग ले रही है। हां, कुछ विपक्ष-शासित राज्यों में कर्मचारी और अधिकारी हतोत्साहित किए जा रहे हैं, लेकिन जहां सरकारें मजबूत हैं वहां यह प्रक्रिया ठीक चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्रक्रिया को राजनीतिक वार और प्रहार के जरिए असफल करना चाहता है, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं होगा।

- Advertisement -

मौलाना महमूद मदनी के बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस देश में ऐसा जहरीला जिहादी जुनून कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का वह अकेला देश है, जहां दुनिया के लगभग हर धर्म के लोग साथ रहते हैं। यहां सहिष्णुता, समावेश और सबके साथ-विकास की भावना हमारी ताकत है।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनियाभर में जितने मुसलमान हैं, उनमें से हर दस में से एक मुसलमान भारत में रहता है। ऐसे में हिंसा, जिहाद या फसाद फैलाने की कोशिशें इस देश की एकता को नहीं तोड़ सकतीं। नकवी बोले कि देश में कभी जिहाद और फसाद का एजेंडा सफल नहीं हुआ है। जो लोग इस तरह का जहर फैलाते हैं, उन्हें देश ने हमेशा चकनाचूर किया है और आगे भी करेगा।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत की सहिष्णुता और एकता को तोड़ने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन भारत की लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक ताकत ऐसी हर कोशिश को मिटा देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सांप्रदायिक जहर फैलाने वाले लोग चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, भारत उन्हें कभी सफल नहीं होने देगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News