लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, एकतरफा फाइनल मुकाबले में युशी तनाका को हराया

नई दिल्ली, 23 नवंबर (khabarwala24)। लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 जीतकर खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया है। रविवार को सेन ने जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह उनका तीसरा सुपर 500 टाइटल है।यह हफ्ता बेहद रोमांचक रहा, जिसमें लक्ष्य सेन ने हमवतन आयुष […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 23 नवंबर (khabarwala24)। लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 जीतकर खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया है। रविवार को सेन ने जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह उनका तीसरा सुपर 500 टाइटल है।

यह हफ्ता बेहद रोमांचक रहा, जिसमें लक्ष्य सेन ने हमवतन आयुष शेट्टी और ताइवान के चाउ टिएन चेन को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

- Advertisement -

सेन ने सेमीफाइनल में चाउ टिएन चेन को 17-21, 24-22, 21-16 से शिकस्त देकर फाइनल मैच में स्थान सुनिश्चित किया। इससे पहले उन्होंने आयुष शेट्टी के विरुद्ध 23-21, 21-11 से जीत दर्ज की थी। आयुष शेट्टी को मात देने के बाद सेन इस टूर्नामेंट में भारत की इकलौती उम्मीद थे। सेन के लिए पिछले 2 मुकाबले जितने मुश्किल थे, उतना ही आसान फाइनल रहा।

पहले गेम में लक्ष्य सेन शुरुआत से ही हावी नजर आए। सेन ने 8-4 से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद तनाका के लिए वापसी मुश्किल हो गई। भारतीय शटलर ने फुर्ती का परिचय देकर इस सेट को 21-15 से अपने नाम करते हुए खिताब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए।

सेन दूसरे गेम में भी हावी नजर आए। उन्होंने अपने बेहतरीन शॉट्स के साथ बढ़त बनाए रखी। इस दौरान कई बार अपनी सर्विस गंवाई, लेकिन आखिरकार शानदार वापसी करते हुए इसे 21-11 से अपने नाम किया।

- Advertisement -

जीत सुनिश्चित करने के बाद लक्ष्य सेन ने अपनी तर्जनी उंगली कानों में डालकर और आंखें बंद करके चुप रहने का इशारा किया।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्य सेन ने इस मुकाबले को 38 मिनट में अपने नाम किया। पेरिस ओलंपिक में सेन चौथे स्थान पर रहे। वह भले ही ओलंपिक पदक नहीं जीत सके, लेकिन शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी जमकर सराहना हुई थी।

ओलंपिक के बाद से लक्ष्य सेन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News