नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। दिल्ली की राजनीति में शिक्षा और नामकरण की लड़ाई फिर तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी के सभी सीएम श्री स्कूलों पर दोबारा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का बोर्ड लगाया जाएगा।
आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 69 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को डॉ. अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का नाम दिया था। इससे बच्चों में संविधान निर्माता और आधुनिक भारत के निर्माता बाबा साहेब के प्रति गर्व की भावना जागृत होती थी, लेकिन अब की सरकार ने इन स्कूलों के बोर्ड हटाकर उनकी जगह सीएम श्री का बोर्ड लगाना शुरू कर दिया।
कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार दलित समाज और बाबा साहेब के सम्मान को मिटाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के सरकारी दफ्तरों से बाबा साहेब की तस्वीरें हटाई गईं। उन्होंने इसे ‘दलित समाज के खिलाफ सुनियोजित साजिश’ बताया।
उन्होंने रोहिणी क्षेत्र के एक स्कूल की तस्वीर का जिक्र करते हुए बताया कि वहां से अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का बोर्ड हटाकर सीएम श्री स्कूल का बोर्ड लगा दिया गया है। कुलदीप कुमार ने पूरी दिल्ली और देशभर के दलित समाज से अपील की कि वे इस मुद्दे पर आवाज उठाएं और बाबा साहेब का अपमान करने वाली सरकार का विरोध करें।
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी पूरे दिल्ली में जहां-जहां बोर्ड बदले गए हैं, वहां फिर से डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बोर्ड लगाएगी। कुलदीप कुमार ने यह भी कहा कि आज दुनिया के कई देशों—अमेरिका, जापान, कनाडा और ब्रिटेन—में बाबा साहब की प्रतिमाएं स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में 19 फीट ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के नाम से खड़ी है, और कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स भी बाबा साहेब के सम्मान में अपने कैंपस में प्रतिमाएं स्थापित कर चुके हैं।
Previous articleक्या सच में शिरडी के साईं बाबा के दूसरे अवतार थे सत्य साईं बाबा?
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


