ग्रेटर नोएडा, 22 नवंबर (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम सोसायटी में बीते बुधवार को एक 8 साल का छात्र अपनी बहन के साथ स्कूल जा रहा था। उसी वक्त वह फिसल कर गिर गया और पीछे से आ रही कैब के नीचे आ गया। इसका वीडियो भी सामने आया था। गनीमत रही कि बच्चों को ज्यादा चोट नहीं लगी और वह सुरक्षित रहा।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैब को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसायटी के जे-टावर के सामने स्कूल जा रहा एक छात्र कैब की चपेट में आ गया।
हादसा उस समय हुआ जब 8 वर्षीय छात्र सुदीप कुमार अपने स्कूल बैग और बहन के साथ सोसायटी गेट की ओर जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चा अचानक फिसलकर गिर जाता है और उसी वक्त पीछे से आ रही कार का अगला पहिया उसके ऊपर चढ़ जाता है।
कैब को आकाश कुमार राजपूत (निवासी जटपुरा सुमाली, जिला अमरोहा) चला रहा था। जैसे ही बच्चा कार के सामने गिरा, कैब का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, लेकिन सौभाग्य रहा कि चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। वहां मौजूद लोग, छात्र की बहन और महिला तत्काल दौड़कर पहुंचे और बच्चे को कार के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला।
बच्चे के हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई, जिसके बाद उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत ठीक है। स्थानीय निवासियों ने बताया है कि सोसाइटी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह लचर है।
प्रवेश और निकास गेटों के पास अवैध तरीके से वाहनों की पार्किंग रहती है, जिससे आवाजाही के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचता और हादसे होने का खतरा बना रहता है। निवासियों ने बिल्डर पर भी आरोप लगाया कि सुरक्षित आवाजाही के लिए स्पष्ट ट्रैफिक व्यवस्था और निगरानी प्रणाली लागू नहीं की गई है, जबकि समस्या की शिकायतें बार-बार की जा चुकी हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक आकाश कुमार को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्चे को गंभीर चोटें नहीं मिली हैं, लेकिन मामले की विस्तृत जांच जारी है।
–khabarwala24
पीकेटी/एएस
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


