अपनी हल्दी सेरेमनी में जमकर थिरके स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल, ‘झूमे जो पठान’ पर जमाया रंग

नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।बीते शुक्रवार को दोनों की हल्दी सेरेमनी रखी गई, जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हल्दी की एक नई वीडियो सामने आई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

बीते शुक्रवार को दोनों की हल्दी सेरेमनी रखी गई, जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हल्दी की एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना एक साथ डांस करते दिख रहे हैं।

- Advertisement -

पेशे से ट्रेनर उमेश कांबले ने अपने इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की हल्दी सेरेमनी का अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में पलाश मुच्छल पिचकारी लेकर दूसरों पर रंग डाल रहे हैं और सबके चेहरे पर हल्दी लगी है। स्मृति और पलाश के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है।

पलाश शाहरुख खान के गाने “झूमे जो पठान” पर थिरक रहे हैं और बाकी परिवार के साथ लोग भी मस्ती के रंग में डूबे दिखे। वीडियो में पलक भी अपनी होने वाली भाभी के साथ डांस करती दिख रही हैं। हल्दी सेरेमनी में भारतीय महिला टीम की बाकी खिलाड़ी भी थिरकती दिखीं। वीडियो में रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, जेमिमा रोड्रिग्स, और ऋचा घोष भी दिख रही हैं।

इससे पहले स्मृति मंधाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे अपनी भारतीय महिला क्रिकेटर टीम के साथ दिख रही थीं। वीडियो में सभी स्मृति से पूछते हैं कि “ऐ भाई, हुआ क्या,” जिसके बाद संजय दत्त स्टाइल में अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए स्मृति कहती है, “सूट सिलवा लो, समझो हो ही गया।”

- Advertisement -

वहीं, इसी हफ्ते पलाश मुच्छल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया था। ये मैदान स्मृति के लिए बहुत खास है क्योंकि यहीं भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत हासिल की थी और महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

बता दें कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को इंदौर में होने वाली है। दोनों एक दूसरे को बीते 6 साल से डेट कर रहे हैं और अब भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने के बाद कपल ने शादी का आधिकारिक एलान किया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News