पर्थ, 22 नवंबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ स्टेडियम में एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन पहले सेशन तक दोनों टीमें अपनी-अपनी पहली पारी में ऑलआउट हो गईं। इस दौरान कुल 78.1 ओवरों का ही खेल हो सका।
इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 32.5 ओवर खेलकर 172 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 45.2 ओवरों का ही सामना कर सकी। ये टीम अपनी पहली पारी में 132 रन से ज्यादा नहीं बना सकी।
यह एशेज इतिहास में ओवरों के लिहाज से दूसरा ऐसा मुकाबला था, जिसमें दोनों टीमें अपनी पहली पारी में इतने कम ओवर खेल सकीं। जनवरी 1902 में दोनों देश मेलबर्न में खेले गए एशेज मैच की अपनी-अपनी पहली पारी में कुल 47.5 ओवरों का ही सामना कर सके थे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम 32.1 ओवरों में महज 112 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में सिर्फ 15.4 ओवरों का ही सामना किया। इस टीम ने महज 61 रन बनाए। अंतत: ऑस्ट्रेलिया ने 229 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 22-25 अगस्त 2019 के बीच लीड्स में खेला गया एशेज सीरीज का मुकाबला है, जिसमें दोनों टीमें अपनी पहली पारी में कुल 80 ओवर ही खेल सकीं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 52.1 ओवरों का सामना करते हुए सिर्फ 179 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 27.5 ओवरों में 67 रन पर सिमट गई।
पर्थ स्टेडियम में खेल जा रहे इस मुकाबले में ओली पोप (46) और हैरी ब्रूक (52) की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 172 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवरों में 58 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 132 रन ही बना सकी। टीम के लिए एलेक्स कैरी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन टीम के खाते में जोड़े।
बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि ब्रायडेन कार्स ने 3 विकेट निकाले। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 40 रन की लीड हासिल की।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


