चीनी वाणिज्य मंत्री ने चीन स्थित अमेरिकी राजदूत से मुलाकात की

बीजिंग, 21 नवंबर (khabarwala24)। चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने 20 नवंबर को चीन स्थित अमेरिकी राजदूत डेविड परड्यू से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक व व्यापारिक संबंधों आदि मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।इस मौके पर वांग वनथाओ ने कहा कि 30 अक्टूबर को चीन और अमेरिका […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बीजिंग, 21 नवंबर (khabarwala24)। चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने 20 नवंबर को चीन स्थित अमेरिकी राजदूत डेविड परड्यू से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक व व्यापारिक संबंधों आदि मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर वांग वनथाओ ने कहा कि 30 अक्टूबर को चीन और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने दक्षिण कोरिया के बुसान में मुलाकात की थी। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका निश्चित रूप से पारस्परिक उपलब्धि और समान समृद्धि हासिल कर सकते हैं। आर्थिक और व्यापारिक मामले चीन-अमेरिका रिश्तों का सहारा और इंजन बने रहने चाहिए, न कि रुकावट और संघर्ष का कारण। चीन अमेरिका के साथ नेताओं के बीच संपन्न अहम सहमतियों का अच्छा कार्यान्वयन करना चाहता है।

- Advertisement -

वांग वनथाओ ने कहा कि पिछले महीने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन में 15वीं पंचवर्षीय योजना पर सुझाव पारित किया गया। चीन की नीति की स्थिरता और निरंतरता है। चीन सभी नागरिकों की समान समृद्धि बढ़ाएगा और दुनिया के साथ विकास के अवसर साझा करेगा।

वहीं, वांग वनथाओ ने अमेरिका की एकतरफा टैरिफ, निर्यात नियंत्रण, दो-तरफ़ा निवेश प्रतिबंध, वीज़ा समीक्षा और तीसरे पक्ष के साथ अमेरिका के व्यापार समझौतों में प्रतिबंधात्मक खंड आदि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नेक्सपीरिया समेत मामलों पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला और आर्थिक व व्यापारिक वार्ता के परिणाम के कार्यान्वयन पर अमेरिकी पक्ष के साथ विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News