बीजिंग, 21 नवंबर (khabarwala24)। चीनी जन बैंक से मिली खबर के अनुसार, हाल ही में चीन-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भुगतान सहयोग परियोजना का शुभारंभ यूएई की राजधानी अबू धाबी में आयोजित एक समारोह में किया गया।
इसके साथ ही, दोनों देशों के फास्ट पेमेंट सिस्टम के आपसी जुड़ाव, ‘यूनियनपे-जयवान’ डुअल-ब्रांड कार्ड के पहले लेन-देन और यूएई के मल्टीलेटरल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी ब्रिज (जेआईएसआर) परियोजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया।
दोनों देशों के केंद्रीय बैंक गवर्नरों ने ‘चीन-यूएई क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट इंटरकनेक्टिविटी पर समझौता ज्ञापन’ पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, दोनों पक्ष चीन और यूएई के बीच क्रॉस-बॉर्डर भुगतान सहयोग के लिए एक नियामक ढांचा तैयार करेंगे।
इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के फास्ट पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ना है, ताकि दोनों देशों के व्यवसायों और व्यक्तियों को ऑनलाइन त्वरित क्रॉस-बॉर्डर फंड ट्रांसफर की सुविधा मिल सके। इससे चीन-यूएई क्रॉस-बॉर्डर भुगतान की दक्षता और सेवा के स्तर में सुधार होगा और द्विपक्षीय व्यापार-आर्थिक गतिविधियों तथा लोगों के आवागमन को और अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


