धनबाद, 6 नवंबर (khabarwala24)। धनबाद-बोकारो फोरलेन स्थित तेलमोच्चो पुल के नीचे दामोदर नदी में बुधवार को स्नान के दौरान बह गए छह युवकों में से चार के शव गुरुवार दोपहर बरामद कर लिए गए, जबकि दो की तलाश अब भी जारी है। जिन युवकों के शव निकाले गए हैं, उनमें एक की पहचान धनबाद के भूली ए ब्लॉक निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो अलग-अलग टोली में कुल 10 युवक दामोदर नदी में पुण्य स्नान के लिए तेलमोच्चो पहुंचे थे। पहली टोली जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के भीमकनाली आई थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पांच युवक नदी में उतरे तो अचानक तेज धारा में बहने लगे।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो युवक सुमित राय (17) और सनी चौहान (21) तेज बहाव में लापता हो गए।
दूसरी टोली भूली ए ब्लॉक से आई थी। इस समूह के पांच युवक विजय यादव, रोहित उर्फ छोटू, रोहन उर्फ गोलू, प्रियांशु और अनीश स्नान करने नदी किनारे पहुंचे थे। इनमें प्रियांशु ने स्नान नहीं किया और किनारे पर ही रहा, जबकि बाकी चार युवक नदी में उतर गए। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो प्रियांशु ने खोजबीन शुरू की और बाद में अपने परिजनों को सूचना दी।
गुरुवार सुबह तक लापता युवकों के शव नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दामोदर नदी में अवैध बालू खनन के कारण नदी की गहराई और धारा का स्वरूप बदल गया है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
बाघमारा के अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू ने बताया कि भीमकनाली और भूली के कुल छह युवक नदी की तेज धारा में डूब गए थे, जिनमें से चार के शव बरामद हो चुके हैं, बाकी दो युवकों की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है। टीम के पहुंचते ही तलाशी अभियान को और तेज किया जाएगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


