पटना, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से राजनीति गलियारों में सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि एसआईआर से चुनाव में पारदर्शिता आती है।
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “बिहार में एसआईआर एक गहन और कठोर प्रक्रिया के बाद सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। मतदाताओं की सूची, जिस पर आगामी चुनाव आधारित होंगे, अब अंतिम रूप दे दी गई है, जिससे एक पूर्ण और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित हो गई है।”
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने देश के अन्य राज्यों में एसआईआर कराने का फैसला किया है। यह स्वागत योग्य फैसला है। इसका हर किसी को स्वागत करना चाहिए। सही मतदाता को सुनिश्चित करना देश के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए भी यह फैसला स्वागतयोग्य है।
महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “कोई भी खोखले वादों का इंतजार नहीं कर रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लोग असली बदलाव देख रहे हैं। राज्य सरकार ने 1 करोड़ नौकरियों को मंजूरी दी है और 1.21 करोड़ महिलाएं उद्यमी बन गई हैं और उनके बैंक खातों में 10,000 रुपए जमा हो गए हैं। बुनियादी ढांचे के विस्तार और हर घर तक बिजली पहुंचने के बाद इस तरह की खोखली घोषणाओं का क्या मतलब है?”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार बिहार का कायाकल्प हो रहा है। आज लोग एनडीए सरकार के कामों से खुश हैं, हर कोई फिर से एनडीए की सरकार बनाने के लिए वोट करने वाला है। विपक्ष के लोगों की सच्चाई जनता के सामने आ गई है।
राजीव रंजन ने कहा कि सरकार ने कई घोषणाएं जनता के पक्ष में की हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र का कोई मतलब ही नहीं बनता है, ये लोग बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। हमारी सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है, जिससे बिहार की तरक्की हो रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


