Ghaziabad News:टेंट की दुकान और मकान में लगी भीषण आग, दो महिलाओं की मौत, कई ने छत से कूदकर बचाई जान

Ghaziabad News Khabarwala24 News Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी में आग लगने की बड़ी वारदात हो गई।सोमवार सुबह हुई इस वारदात में एक टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। मकान में मौजूद लोगों ने छत से कूदकर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Ghaziabad News Khabarwala24 News Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी में आग लगने की बड़ी वारदात हो गई।सोमवार सुबह हुई इस वारदात में एक टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। मकान में मौजूद लोगों ने छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाल बाग कॉलोनी में सतीश टेंट हाउस के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। सोमवार की सुबह को अचानक टेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान के ऊपर बने मकान में भी आग फैल गई।

काफी मशक्कत कर दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

अाग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही गई। दमकल केंद्र पर दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब कर दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मृतकों की पहचान 32 वर्षीय ममता और 55 वर्षीय भरतो देवी के रूप में हुई है।

छत से कूदकर बचाई जान

बताया गया कि आग की लपटों में घिरे परिवार के चार से पांच सदस्यों ने किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों को डर था कि आग आसपास के क्षेत्र में न फैल जाए। दो महिलाओं की मौत की सूचना से आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News