नोएडा पुलिस का एक्शन, 60 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नोएडा, 25 अक्टूबर (khabarwala24)। नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 60 पेटी (कुल 2880 पव्वे) अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नोएडा, 25 अक्टूबर (khabarwala24)। नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 60 पेटी (कुल 2880 पव्वे) अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल एक छोटा कंटेनर वाहन भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 24 अक्टूबर 2025 को की गई, जब पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के माध्यम से पता चला कि एक व्यक्ति दिल्ली से शराब लाकर नोएडा क्षेत्र में तस्करी के लिए पहुंचने वाला है।

सूचना पर थाना फेस-1 पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से सेक्टर-14ए पुल के नीचे चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। जांच करने पर उसमें से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार पुत्र नत्थी लाल, निवासी खजूरी खास, थाना खजूरी खास, दिल्ली (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचता है। तस्करी के लिए वह अपने कंटेनर का इस्तेमाल करता है ताकि पुलिस और आबकारी विभाग की निगाहों से बच सके।

अभियुक्त के खिलाफ थाना फेस-1 नोएडा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब दिल्ली प्रदेश में बिक्री के लिए अनुमन्य थी, लेकिन अभियुक्त इसे अवैध रूप से नोएडा क्षेत्र में लाकर बेचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में नियमित चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए नोएडा पुलिस और आबकारी विभाग ने टीमों को सतर्क किया है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध शराब की आपूर्ति को रोका जा सके।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News