बेंगलुरु, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। पेसमेकर ट्रांसप्लांट के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने खड़गे से मुलाकात की।
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि शुक्रवार को बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। यह जानकर खुशी हुई कि चिकित्सा प्रक्रिया के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और काम पर वापस लौट आए हैं तथा पार्टी के कामकाज की बागडोर संभाल रहे हैं। उनके उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
इससे पहले कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गुरुवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वे स्वस्थ हैं और आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। वे जल्द ही अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने के लिए तत्पर हैं, जैसा कि सलाह दी गई है। हम सभी को उनकी शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे का बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है।
मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोशल मीडिया पर कहा था कि खड़गे के लिए पेसमेकर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया पूरी हो गई। यह एक छोटी और मामूली प्रक्रिया थी और प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर है। उनके 3 अक्टूबर से अपना काम फिर से शुरू करने और अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद है।
मल्लिकार्जुन खड़गे को मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के लिए भर्ती कराया गया था। उनके पुत्र और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बुधवार को इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को बुखार, थकान और पैर में दर्द के बाद यह प्रक्रिया करवाने की सलाह दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “खड़गे से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


