मुंबई, 27 सितंबर (khabarwala24)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा है कि भारत में पिकल बॉल खेल को तेजी से बढ़ते हुए देखना काफी रोमांचक है। पिकल बॉल देश के हर उम्र वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
मीडिया से बात करते हुए नेहवाल ने कहा कि भारत को एक खेल राष्ट्र के रूप में उभरते हुए देखना काफी सुखद है। हम कई खेलों को पसंद करते हैं और मजबूती से उसमें आगे बढ़ रहे हैं। पिकल बॉल हमारे देश में तेजी से बढ़ रहा है। हैदराबाद में मैंने भी एक पिकल बॉल टीम का स्वामित्व अधिकार खरीदा है। मैं खुद भी इस खेल का अभ्यास कर रही हूं और दूसरे लोगों से भी आग्रह करना चाहूंगी की कि वे खुद को फिट रखने के लिए ये खेल खेलें।
उन्होंने कहा, “मेरा बैडमिंटन करियर पिछले दो साल से इंजरी की वजह प्रभावित है। घुटने में समस्या की वजह से मैंने खेलना बंद कर दिया है। उच्चतम स्तर पर बैडमिंटन खेलने के लिए आपको प्रतिदिन लंबे सत्र में अभ्यास करना पड़ता है। फिलहाल मेरी स्थिति वैसी नहीं है। इसलिए मैंने खेल से दूरी बनाई है।”
नेहवाल ने कहा, “मैं खुश हूं कि युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर पा रही हूं। हम देख भी रहे हैं कि अलग-अलग खेलों में युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं उम्मीद कर रहीं हूं कि आने वाले ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे। मैं यह भी उम्मीद कर रही हूं कि भारत को ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने में भी सफलता मिलेगी।”
एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होना है। इस मैच को लेकर नेहवाल ने कहा कि क्रिकेट हमेशा से भारत में पसंदीदा खेल रहा है। फाइनल का रोमांचक ही अलग होता है। एशिया कप फाइनल के लिए मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देती हूं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


