खबरWALA24 न्यूज हापुड़: राष्ट्रीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौपा। जिसमें पठान फिल्म को रिलीज करने से रोके जाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि फिल्म पठान में कुछ एसे दृश्य फिल्माएं गए हैं, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को धार्मिक क्षति हुई है। अगर यह फिल्म हापुड़ जनपद में चलाई जाती है तो इससे हिंदू भावनाएं आह्त होंगी। उन्होंने अनुरोध किया कि इस फिल्म को रिलीज करने से रोका जाना आवश्यक है।


