द.कोरिया में बर्फ से ढकी सड़क पर करीब 50 वाहन टकराए

खबरवाला 24 न्यूज : दक्षिण कोरिया की राजधानी के पास बर्फ से ढके राजमार्ग पर रविवार रात करीब 50 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। पोचिओन शहर में दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरी-पोचिओन राजमार्ग पर कम से कम 47 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज : दक्षिण कोरिया की राजधानी के पास बर्फ से ढके राजमार्ग पर रविवार रात करीब 50 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

पोचिओन शहर में दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरी-पोचिओन राजमार्ग पर कम से कम 47 वाहन सड़क पर फिसलन के कारण एक-दूसरे से टकरा गए। एक यात्री बस सहित कई वाहन आगे और पीछे से क्षतिग्रस्त हो गए। उत्तरी ग्योंगगी प्रांत के दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कम से कम तीन वाहन सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं करीब 29 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News