सिंगापुर में असम के सिंगर जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम पूरा, असम के सीएम हिमंता ने जानकारी दी

गुवाहाटी, 20 सितंबर (khabarwala24)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को सिंगापुर से भारत लाया जाएगा, जहां असम के गुवाहाटी में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं।मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुवाहाटी, 20 सितंबर (khabarwala24)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को सिंगापुर से भारत लाया जाएगा, जहां असम के गुवाहाटी में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जुबीन गर्ग का सिंगापुर में पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की उपस्थिति में उनके (जुबीन गर्ग) साथ आई टीम को सौंपा जा रहा है, जिसमें शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा शामिल हैं।”

- Advertisement -

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में हिमंता बिस्वा सरमा ने सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग से बात की है और जांच का अनुरोध किया है। एक अन्य अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैंने सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग से बात की और जुबीन गर्ग के असामयिक निधन के कारणों की विस्तृत जांच का अनुरोध किया। उच्चायुक्त ने मुझे इस संबंध में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वे भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रहे हैं कि जुबीन का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द असम वापस आ जाए। जैसे ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, मैं आपको अपडेट जरूर बताऊंगा।”

हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम का दौरा किया, जहां जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि जुबीन के प्रत्येक शुभचिंतक सुचारू और परेशानी मुक्त तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

- Advertisement -

बता दें कि जुबीन गर्ग 52 वर्ष के थे। नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने गए जुबीन गुरुवार रात तट पर डाइविंग कर रहे थे, जब सांस लेने में दिक्कत हुई। सिंगापुर पुलिस के गोताखोरों ने उन्हें समुद्र से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। आईसीयू में गहन उपचार के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा न सके।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News