Shamo Chicken Price पाकिस्तान का ये है सबसे महंगा मुर्गा, एक की कीमत में आ जाएगी चमचमाती कार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Shamo Chicken Price भारत में अगर आप कोई मुर्गा खरीदने जाएं तो उसके लिए आपको 200 से 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं मुर्गा देसी है तो इसके लिए 1000 से 1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जबकि, कड़कनाथ जैसे स्पेशल मुर्गे के लिए आप 2 से 5 हजार रुपये खर्च करते हैं। लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आपको एक मुर्गे के लिए लाखों रुपये खर्च करने होंगे। पाकिस्तान में एक ऐसा ही मुर्गा है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप उतने पैसे में एक मस्त सी कार खरीद सकते हैं।

कौन सा है पाकिस्तान का स्पेशल मुर्गा (Shamo Chicken Price)

पाकिस्तान के इस स्पेशल मुर्गे को शामो चिकन या शामो मुर्ग कहते हैं। ये पाकिस्तान में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि, मूल रूप से ये शामो थाईलैंड नस्ल का मुर्गा है। लेकिन 17 वीं शताब्दी में जब ये मुर्गा थाईलैंड से जापान पहुंचा तो इसे बड़े तौर पर तैयार किया जाने लगा। जापान से ही ये मुर्गा पाकिस्तान पहुंचा और आज ये पाकिस्तान का सबसे खास मुर्गा हो गया है।

खाने से ज्यादा लड़ाने में इस्तेमाल (Shamo Chicken Price)

शामो मुर्गे को दुनिया के सबसे लंबे मुर्गों की नस्ल में रखा जाता है। इनकी गर्दन और पैर काफी लंबे होते हैं। जब ये मुर्गा खड़ा होता है तो देखने में ऐसा लगता है जैसे हमला कर देगा। दरअसल, शामो प्रजाति लड़ाकू मुर्गों की प्रजाति है। पहले के समय में इन्हें खाने से ज्यादा लड़ाने में इस्तेमाल किया जाता था।

- Advertisement -

इस मुर्गे की क्या है कीमत (Shamo Chicken Price)

पाकिस्तान के अलग-अलग बाजार में इसकी कीमत अलग है। लेकिन वहां के एक फेमस यूट्यूबर नादिर अली ने अपने शो पर जब इस प्रजाति के एक मुर्गे को दिखाया तो उसके मालिक ने दावा किया कि इस मुर्गे की कीमत पाकिस्तान में 5 लाख रुपये है। जबकि इस मुर्गी का एक अंडा 10 हजार रुपये का बिकता है। शामो मुर्गे की मांग अब भारत में भी होने लगी है। पाकिस्तान के अलावा अरब देशों में भी इस मुर्गे की डिमांड खूब है। वहां के लोग इसे चाव से खाते हैं। वहीं भारत के बड़े बाजारों में भी आपको ये मुर्गा बिकता हुआ मिल जाएगा। हालांकि, अभी इसे भारत में बड़े पैमाने पर तैयार नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-