CLOSE

PM Modi in UAE यूएई में गूंजा ‘भारत माता की जय’,’हर घर मोदी, घर-घर मोदी’ का नारा, कैसे मुस्लिम देश ने किया PM मोदी का स्वागत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : PM Modi in UAE अबू धाबी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी सेंट रेजीस होटल पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘मोदी-मोदी’,’भारत माता की जय’,’हर घर मोदी, घर घर मोदी’ और ‘अहलन मोदी’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी अहलन मोदी कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले होटल पहुंचे थे, जहां लोगों ने एक जैसे परंपरागत कपड़े पहनकर और संगीतमय प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया।

बड़े भव्य तरीके से हुआ पीएम मोदी का स्वागत (PM Modi in UAE)

यूएई में पीएम मोदी का स्वागत बड़े भव्य तरीके से हुआ। एक व्यक्ति ने पियानो बजाया तो दूसरे ने गाना गाया। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति नाहयान की तस्वीर का कोलाज बनाया। यूएई द्वारा किए गए भव्य स्वागत का धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर भारतवंशी लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी (PM Modi in UAE)

पीएम मोदी यूएई में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने शेख जायद स्टेडियम में अहलन मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पीएम मोदी ने लिखा कि अबू धाबी में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी से किए गए स्वागत से मैं भावुक हुआ। हमारे भारतीय मूल के लोगों की जीवंतता मुझे भावुक होने से नहीं रोक पाती।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-