Plane crash यात्री प्लेन अफगानिस्तान में हुआ क्रैश, मॉस्को जा रहा विमान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Plane crash अफगानिस्तान में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है। अफगान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक दुखद घटना में विमान अपने मूल मार्ग से भटक गया था और शनिवार 20 जनवरी की रात बदख्शां में ज़ेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया। आपको बता दें कि अभी तक इस विमान की पहचान को लेकर भारत सरकार तथा अफगानिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

x
x

एक्स पर क्या किया पोस्ट (Plane crash)

भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’ इससे पहले अफगान मीडिया में दावा किया जा रहा था यह विमान भारतीय है।

जांच के लिए भेजी टीम (Plane crash)

बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा कि बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़ेबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में यह यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए क्षेत्र में एक टीम भेजी गई है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे के शिकार हुए यात्री किस देश से संबंध रखते थे.

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-