CLOSE

पहले दस महीने में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसायों की आय 13.2 प्रतिशत बढ़ी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

बीजिंग, 2 दिसंबर (khabarwala24)। चीनी उद्योग और सूचना तकनीक मंत्रालय से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस जनवरी से इस अक्टूबर तक चीन के सॉफ्टवेयर और सूचना तकनीक उद्योग का संचालन बेहतर रहा। सॉफ्टवेयर कारोबार की आमदनी में स्थिर बढ़ोतरी हुई और सॉफ्टवेयर निर्यात की वृद्धि बनी रही।

इस साल के पहले दस महीने में चीन के सॉफ्टवेयर कारोबार की कुल आय 125 खरब 10 अरब 40 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 13.2 प्रतिशत अधिक थी।

सॉफ्टवेयर उद्योग का कुल मुनाफा 15 खरब 72 अरब 10 करोड़ युआन रहा, जो साल दर साल 7.7 प्रतिशत बढ़ा। सॉफ्टवेयर व्यवसाय का निर्यात 51 अरब 9 करोड़ अमेरिकी डॉलर था, जो साल दर साल 6.7 प्रतिशत बढ़ा।

- Advertisement -

पहले दस महीने में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 26 खरब 50 अरब 40 करोड़ युआन थी, जो साल दर साल 11.2 प्रतिशत बढ़ी। समग्र व्यवसाय की आय में उसका अनुपात 21.2 प्रतिशत था।

सूचना तकनीक सेवा की आय 86 खरब 5 अरब 30 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 14.4 प्रतिशत बढ़ी। इसमें क्लाउड कम्प्यूटिंग और बिग डेटा सेवा की आय 13 खरब 7 अरब 80 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 13.4 प्रतिशत बढ़ी।

उधर सूचना सुरक्षा उत्पाद और सेवा की आय 181 अरब युआन दर्ज हुई, जो साल दर साल 6.5 प्रतिशत बढ़ी।

- Advertisement -

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-