CLOSE

Pakistani beggars लखपति हैं पाकिस्तान में कई भिखारी, इन देशों में जाकर करते हैं भीख

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistani beggars पाकिस्तान की सरकार और आवाम आर्थिक तंगी में है। पाकिस्तान सरकार को अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने अरबों रुपये कर्ज में दिया है। लेकिन उसके बावजूद पाकिस्तान में कई ऐसे भिखारी हैं, जो लखपति हैं। जी हां, पाकिस्तान में लखपति भिखारी हैं, जो भीख मांगने विदेश जाते हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान के ये लखपति भिखारी किन देशों में भीख मांगने के लिए जाते हैं।

पाकिस्तान की आर्थिक तंगी (Pakistani beggars)

Pakistani beggars पाकिस्तान की आर्थिक तंगी किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान सरकार को कई अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने अरबों रुपये कर्ज में दिया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान हैं। लेकिन अभी पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में खुशाब रोड पर कुछ लोगों को बेहोशी की हालत में एक बुजुर्ग पाकिस्तानी मिला था।

Pakistani beggars जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस ने जब बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया था। उस बुजुर्ग भिखारी के जेब से पुलिस को 5 लाख 34 हजार रुपये मिल हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस भिखारी के पास एक पासपोर्ट भी मिला है, जिसके मुताबिक वह कई बार सऊदी अरब जा चुका है।

- Advertisement -

साऊदी अरब जाकर मांगता है भीख (Pakistani beggars)

Pakistani beggars जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस भिखारी को पकड़ा है, उसके पास से लाखों रुपये और पासपोर्ट मिले हैं. पासपोर्ट के मुताबिक ये भिखारी सऊदी अरब जाता था, कहा जा रहा है कि ये भिखारी सऊदी अरब जाकर वहां पर भीख मांगता था।

सऊदी में अधिकांश पाकिस्तानी भिखारी (Pakistani beggars)

Pakistani beggars अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इराक और सऊदी अरब के राजदूतों ने बताया है कि इस तरह की गिरफ्तारियों से उनकी जेलों में पाकिस्तानियों की संख्या बढ़ गई है। सऊदी अरब में मस्जिद अल हरम के बाहर पकड़े गए अधिकतर पॉकेटमार पाकिस्तानी मूल के हैं। दरअसल ये लोग भीख मांगने के लिए उमराह वीजा पर सऊदी पहुंच जाते है। जहां जाकर भीख मांगते हैं और फिर वापस पाकिस्तान आ जाते हैं। जानकारी के मुताबिक अधिकांश पाकिस्तानी सऊदी जाकर भीख मांगते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-