Pakistan News ‘पाकिस्तान’ नाम से भारत से अलग हुए हिस्से को सबसे पहले किसने बुलाया था?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan News 15 अगस्त 1947 को जो हिस्सा भारत से अलग हुआ उसे आज दुनिया पाकिस्तान के नाम से जानती है । क्या आप जानते हैं कि उस जमीन के टुकड़े को पाकिस्तान नाम किसने दिया था। अगर आपके मन में मोहम्मद अली जिन्ना का नाम आ रहा है तो आप गलत हैं। आइए इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिर वो शख्स कौन था जिसके मन में पहली बार पाकिस्तान नाम आया था।

कौन है पाकिस्तान नाम देने वाला शख्स (Pakistan News)

भारत के बंटवारे का चेहरा भले ही जिन्ना थे, लेकिन धर्म के आधार पर मुस्लिमों का एक अलग देश पाकिस्तान होना चाहिए इसे लेकर सबसे पहले विचार चौधरी रहमत अली ने रखा था। उन्हीं का विचार था कि भारत के चार बड़े मुस्लिम बाहुल्य राज्यों को मिलाकर एक नया देश बनाना चाहिए, जिसका नाम पाकिस्तान हो।

जानिए कौन थे चौधरी रहमत अली (Pakistan News)

चौधरी रहमत अली का जन्म 16 नवंबर 1897 को पंजाब के बालाचौर में हुआ था। अब पंजाब का यह हिस्सा पाकिस्तान में है। चौधरी रहमत अली अच्छे घर से थे, इसलिए उनकी पढ़ाई लिखाई भी बेहतर हुई। शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए वो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए। वहां से आने के बाद वो पाकिस्तान के पक्षधर बने।

- Advertisement -

आखिरी समय में गुमनामी में रहे (Pakistan News)

चौधरी रहमत अली ने पाकिस्तान की नींव भले रखी रखी लेकिन अंत में बाजी मोहम्मद अली जिन्ना ने मार ली। चौधरी रहमत अली के विचारों को आगे बढ़ाते हुए जिन्ना ने पाकिस्तान का खूब प्रचार प्रसार किया और फिर अपनी राजनीतिक पार्टी मुस्लिम लीग बनाकर पाकिस्तान बनाने का सारा क्रेडिट खुद ले लिया। जिस चौधरी रहमत अली ने पाकिस्तान की नींव और विचार रखे वो आखिरी समय में इग्लैंड में गुमनामी का जीवन जीने पर मजबूर रहे। स्थिति तो ये है कि शायद आज पाकिस्तान के ज्यादातर लोग भी ना जानते हों कि चौधरी रहमत अली कौन थे या फिर उन्होंने पाकिस्तान को बनाने के लिए क्या-क्या किया था।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-