Pakistan Defence Day पाकिस्तान की सेना ने पहली बार स्वीकार, 25 साल बाद पाकिस्तानी आर्मी चीफ का बड़ा कबूलनामा

khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan Defence Day पाकिस्तान की सेना ने आधिकारिक रूप से पहली बार कबूल किया है कि 1999 के करगिल युद्ध में उसकी भागीदारी थी। जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार (6 सितंबर) को रक्षा दिवस के मौके पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan Defence Day पाकिस्तान की सेना ने आधिकारिक रूप से पहली बार कबूल किया है कि 1999 के करगिल युद्ध में उसकी भागीदारी थी। जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार (6 सितंबर) को रक्षा दिवस के मौके पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने करगिल में पाक सेना के जवानों की मौत की बात स्वीकार की। इससे पहले कभी भी यह बात स्वीकार नहीं की गई थी।

पाकिस्तान के शामिल होने की बात नहीं मानी (Pakistan Defence Day)

हालांकि, अभी तक पाकिस्तान के किसी भी सेना प्रमुख चाहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शाहिद अजीज और पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान के शामिल होने की बात मानी थी। इसके अलावा 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान पाक सेना प्रमुख जनरल रहे परवेज मुशर्रफ ने खुद कई बार इस बात को स्वीकार किया है.

- Advertisement -

जानें पाक सेना प्रमुख ने क्या बोला ? (Pakistan Defence Day)

जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी समुदाय बहादुरों का समुदाय है। जो स्वतंत्रता के महत्व और इसके लिए भुगतान करने के तरीके को समझता है. चाहे वह 1948, 1965, 1971 हो या 1999 का करगिल युद्ध, हजारों सैनिकों ने देश और इस्लाम के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इसे पाकिस्तानी सेना का पिछले 25 साल में पहला कबूलनामा माना जा रहा है। हालांकि, इससे पहले पाकिस्तानी सेना के किसी भी जनरल ने पद पर रहते हुए कारगिल युद्ध को लेकर ऐसा स्पष्ट बयान नहीं दिया था।

PAK सेना का करगिल युद्ध में इस्तेमाल करने पर करता रहा इनकार (Pakistan Defence Day)

इससे पहले पाकिस्तान शुरू से दावा करता आया है कि करगिल युद्ध में कश्मीरी उग्रवादी शामिल थे, जिन्हें वह मुजाहिदीन बताता है. इस कारण वह करगिल युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के शवों को लेने से भी इनकार कर दिया था। जिसके बाद भारत ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ पाकिस्तानी सैनिकों का अंतिम संस्कार किया था।

घुसपैठ से हुई शुरूआत (Pakistan Defence Day)

बता दें कि करगिल युद्ध की शुरुआत पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ से हुई थी, जिसका मकसद कारगिल जिले में रणनीतिक जगहों पर कब्जा करना था। संघर्ष का अंत भारत की निर्णायक जीत और इस क्षेत्र से पाकिस्तानी सेना की वापसी के साथ हुआ। उस समय अमेरिका और अन्य प्रमुख देशों सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संघर्ष में अपनी भूमिका के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News