CLOSE

भारत और अफगानिस्तान काबुल से दिल्ली-अमृतसर के लिए शुरू करेंगे कार्गो फ्लाइट, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 25 नवंबर (khabarwala24)। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारत और अफगानिस्तान आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए दो नई कार्गो फ्लाइट शुरू करेंगे। इसके तहत काबुल से दिल्ली एवं अमृतसर के मार्ग को चुना गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश अपने वाणिज्यिक प्रतिनिधियों को अपनी-अपनी दूतावास में नियुक्त करेंगे। व्यापार और समन्वय को आसान बनाने के लिए ज्वाइंट चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना करेंगे।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके अफगानिस्तान समकक्ष अल्हाज नूरुद्दीन अजीजी, जो 19 से 25 नवंबर तक भारत की यात्रा पर थे, के बीच बातचीत के बाद काबुल-दिल्ली और काबुल-अमृतसर एयर फ्रेट कॉरिडोर की घोषणा की गई है। हवाई गलियारों को फिर से खोलने से भूमि मार्गों का एक विश्वसनीय विकल्प मिलेगा।

- Advertisement -

भारत और अफगानिस्तान हाल के वर्षों में बाधित हुए लॉजिस्टिक लिंक को फिर से बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं।

दोनों मंत्रियों ने व्यापार सुविधा, बाजार पहुंच, कनेक्टिविटी और क्षमता निर्माण सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने व्यापार, वाणिज्य और निवेश पर संयुक्त कार्य समूह के फिर से सक्रिय करने का स्वागत किया और खनन एवं अन्य उच्च मूल्य वाले क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशने पर सहमति व्यक्त की।

अजीजी ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की और व्यापार, संपर्क और पुपल-टू-पुपल संपर्क बढ़ाने पर बातचीत की।

- Advertisement -

अपनी यात्रा के दौरान, अजीजी ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी भाग लिया, जहां अफगान व्यापारियों ने कई स्टॉल लगाए थे। उन्होंने प्रदर्शकों के साथ बातचीत की और कार्यक्रम में अफगानिस्तान के सांस्कृतिक पवेलियन का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, सूती कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद, भारतीय कपास निगम, परिधान निर्यात संवर्धन परिषद और मानव निर्मित और तकनीकी कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद सहित कई उद्योग निकायों से भी मुलाकात की।

अफगान मंत्री के प्रतिनिधिमंडल ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया और फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने अफगानिस्तान को कृषि उत्पादों, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दीर्घकालिक आपूर्ति के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-