CLOSE

थाईलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को पीएम मोदी ने दी बधाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 20 मार्च (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चर्नविराकुल के चुनाव पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए थाई नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जीवंत जन-संबंधों पर आधारित हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने देशों की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं में एकजुट हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चर्नविराकुल के चुनाव पर हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जीवंत जन-संबंधों पर आधारित हैं। भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं में एकजुट हैं।

थाईलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने बैंकॉक के एजम्पशन कॉलेज में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की , जिसके बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर स्थित वॉर्सेस्टर अकादमी में अपनी पढ़ाई जारी रखी । 1989 में उन्होंने न्यूयॉर्क के हेम्पस्टेड स्थित हॉफस्ट्रा विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की । बाद में उन्होंने 1990 में थम्मासैट विश्वविद्यालय के वाणिज्य और लेखा संकाय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

–khabarwala24

- Advertisement -

एसके/पीएम

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-