बीजिंग, 20 फरवरी (khabarwala24)। चीन के स्पीड स्केटर निंग चोंगयान ने गुरुवार को मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की 1,500 मीटर स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में 1 मिनट 41.98 सेकंड का समय निकालकर न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि ओलंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ा।
यह चीन के लिए इस स्पर्धा में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक है। इस जीत के साथ ही चीन के इस खेलों में अब तीन स्वर्ण पदक हो गए हैं, जो एक नई उपलब्धि है।
निंग चोंगयान ने इससे पहले 1,000 मीटर और टीम पर्सूट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। 1,500 मीटर में स्वर्ण जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके करियर की सबसे शानदार रेस थी। उन्होंने इसे चीनी नव वर्ष के तीसरे दिन देश को अपनी ओर से एक तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि चार साल की कड़ी मेहनत और संघर्ष आज सार्थक हो गया और वे बहुत खुश हैं।
मैच के बाद निंग चोंगयान के डच कोच ने बताया कि यह मुकाबला बेहद कठिन था। उन्होंने कहा कि वे जानते थे कि प्रतिद्वंद्वी नुइज़ बहुत तेज़ शुरुआत करेगा, इसलिए उन्होंने योजना बनाई कि निंग शुरू में शांत रहे, दूसरे लैप में गति पकड़े और आखिरी लैप में जोर लगाए। उन्होंने कहा कि निंग ने योजना के अनुसार बिल्कुल सही स्केटिंग की और शानदार जीत दर्ज की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


