CLOSE

नई दिल्ली पहुंचे भूटान के विदेश मंत्री, रायसीना डायलॉग में लेंगे हिस्सा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 4 मार्च (khabarwala24)। भूटान के विदेश और विदेश व्यापार मंत्री ल्योंपो डी.एन. धुंग्येल बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां वे 11वें रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उनका स्वागत किया और कहा कि भारत-भूटान साझेदारी गहरे भरोसे और सद्भाव पर आधारित है और यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगी।

नई दिल्ली में 5 से 7 मार्च तक रायसीना डायलॉग आयोजित होगा। यह भारत का प्रमुख भू-राजनीति और भू-अर्थव्यवस्था सम्मेलन है, जो 2016 से हर साल आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) विदेश मंत्रालय के सहयोग से करता है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के नेता, नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और पत्रकार हिस्सा लेते हैं।

- Advertisement -

इससे पहले 18 फरवरी को भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, कनेक्टिविटी, विकास साझेदारी और लोगों के बीच संबंध जैसे क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई और भरोसा, सद्भाव और आपसी सम्मान पर आधारित भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय यात्राओं की परंपरा रही है और दोनों देश ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में गहरे संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं।

- Advertisement -

पिछले नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर थिम्फू गए थे, जिसका उद्देश्य भारत-भूटान संबंधों को और गहरा करना और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करना था।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-