CLOSE

अमेरिका में डीएचएस शटडाउन से हवाई यात्रा प्रभावित, स्टाफ की कमी और बढ़ने की आशंका: परिवहन सचिव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

वॉशिंगटन, 22 मार्च (khabarwala24)। अमेरिका में हवाई यात्रा को बढ़ती हुई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के आंशिक शटडाउन ने हवाई अड्डों की सुरक्षा संचालन को प्रभावित किया है। परिवहन सचिव सीन डफी ने चेतावनी दी है कि देरी और स्टाफ की कमी आने वाले दिनों में और खराब हो सकती है।

एबीसी न्यूज के दिस वीक विद जॉर्ज स्टेफानोपोलोस कार्यक्रम में दिए गए एक इंटरव्यू में डफी ने कहा कि स्थिति और बिगड़ सकती है।

उन्होंने कहा क‍ि मुझे लगता है कि यह और भी खराब होने वाला है।

- Advertisement -

उन्होंने ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) के कर्मचारियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव और बढ़ती अनुपस्थिति की ओर इशारा किया।

शटडाउन शुरू होने के बाद से कुछ दिनों में दस प्रतिशत से अधिक टीएसए अधिकारी ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं, जबकि लगभग 400 अधिकारियों ने नौकरी छोड़ दी है। ये आंकड़े इंटरव्यू के दौरान बताए गए।

डफी ने कहा कि स्टाफ की कमी पूरे देश के हवाई अड्डों के संचालन को बाधित कर रही है। कुछ हवाई अड्डों पर हमारे पास 30 से 40 प्रतिशत तक एजेंटों की कमी है और ऐसी स्थिति हवाई अड्डों को पूरी तरह ठप कर सकती है।

- Advertisement -

इसका असर खास तौर पर व्यस्त यात्रा समय में देखा जा रहा है, जहां प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारें रिपोर्ट की जा रही हैं।

डफी ने कहा क‍ि यह स्प्रिंग ब्रेक है। परिवार छुट्टियों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं, और उन्हें दो-दो, तीन-तीन घंटे तक कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।”

टीएसए के कर्मचारी, जो आमतौर पर सालाना लगभग 50 हजार डॉलर कमाते हैं, वर्तमान में बिना वेतन के काम कर रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। डफी ने माना कि कई कर्मचारी बुनियादी खर्च पूरे करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा क‍ि उन्हें खाना खाने और किराया देने के लिए दूसरी नौकरियां करनी पड़ेंगी और इसी कारण कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की संख्या बढ़ रही है।

दबाव कम करने के लिए प्रशासन हवाई अड्डों पर चेकपॉइंट्स में मदद के लिए इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) कर्मियों को तैनात करने पर विचार कर रहा है।

डफी ने कहा, “यदि हम टीएसए की मदद के लिए अन्य संसाधन और साधन ला सकते हैं, ताकि कतारें कम हों, तो मुझे लगता है यह एक अच्छा विचार है।”

उन्होंने कहा कि आईसीई कर्मियों के पास संबंधित ऑपरेशनल अनुभव है। वे दक्षिणी सीमा पर उसी तरह की सुरक्षा मशीनों का संचालन करते हैं।

इस कदम का उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना और स्टाफ की कमी के बीच देरी को कम करना है।

डफी ने यह भी कहा कि प्रशासन टीएसए अधिकारियों से बिना वेतन के भी ड्यूटी पर आने का आग्रह कर रहा है। उन्होंने कहा, “मैं उनसे आने का अनुरोध कर रहा हूं,” और बताया कि फंडिंग बहाल होने पर कर्मचारियों को बकाया वेतन मिल जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-