CLOSE

चीन-ब्रिटेन व्यापार संपर्क सम्मेलन एडिनबर्ग में आयोजित

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

बीजिंग, 13 मार्च (khabarwala24)। चीन-ब्रिटेन (स्कॉटलैंड) व्यापार संपर्क सम्मेलन और चौथे चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (सीआईएससीई) का ब्रिटेन प्रचार कार्यक्रम हाल ही में एडिनबर्ग में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में चीन और ब्रिटेन के राजनीति, व्यापार और शिक्षा क्षेत्रों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।

चीन व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) के अध्यक्ष रेन होंगपिन ने चीनी उद्यम प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए सम्मेलन को संबोधित किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि चीन-ब्रिटेन आर्थिक एवं व्यापार सहयोग की नींव गहरी है और संभावनाएं व्यापक हैं। सीसीपीआईटी द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार और गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देने, सेवा व्यापार और ई-कॉमर्स जैसे नए व्यापार मॉडल की क्षमता का दोहन करने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे उभरते उद्योगों में सहयोग गहरा करने तथा आपूर्ति श्रृंखला समन्वय को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन के साथ सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करने को तैयार है।

स्कॉटलैंड अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश एजेंसी के निर्यात एवं विदेशी निवेश विभाग के उप निदेशक जॉन प्रिमरोज ने कहा कि चीनी उद्यमों ने स्कॉटलैंड में निवेश कर बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। स्कॉटलैंड सरकार स्थानीय उद्यमों को चीनी कंपनियों के साथ आर्थिक एवं व्यापारिक साझेदारी विकसित करने में समर्थन देना जारी रखेगी और चीनी उद्यमों का स्कॉटलैंड में निवेश करने के लिए स्वागत करती है।

एडिनबर्ग में चीन के महावाणिज्यदूत च्यांग पियाओ और इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (लंदन) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हू फांग ने भी सम्मेलन भाषण दिया। उपस्थित ब्रिटिश व्यापार प्रतिनिधियों ने वैश्विक औद्योगिक एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं में चीन के आर्थिक विकास द्वारा लाई गई स्थिरता की सराहना की और हरित परिवर्तन तथा वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में चीनी कंपनियों के साथ व्यावहारिक सहयोग गहरा करने की उम्मीद जताई।

- Advertisement -

चीन-ब्रिटेन व्यापार परिषद के अध्यक्ष पीटर बार्नेट ने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए, सभी पक्षों को मिलकर मजबूत, विश्वसनीय और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करना होगा।

सम्मेलन के दौरान, चीन अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र समूह ने चौथे सीआईएससीई का विशेष प्रचार किया और ब्रिटेन की संबंधित संस्थाओं के साथ सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-