बीजिंग, 11 फरवरी (khabarwala24)। हाल के दिनों में, “चीनी बनना” इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, चीनी चंद्र पंचांग का नववर्ष यानी पारंपरिक वसंत महोत्सव, जल्द ही आने वाला है। यह वैश्विक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए चीनी संस्कृति को जानने का एक प्रमुख माध्यम बन सकता है।
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने वैश्विक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए एक जनमत सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के अनुसार, 95.1 प्रतिशत उत्तरदाता चीनी वसंत उत्सव में रुचि रखते हैं, और 95 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में वसंत उत्सव का सफल समावेश यह दर्शाता है कि चीनी संस्कृति को विश्व स्तर पर तेजी से अपनाया और सराहा जा रहा है।
सर्वेक्षण में 91.7 प्रतिशत उत्तरदाता इस बात से सहमत हैं कि चीनी वसंत उत्सव में निहित एकता, बंधुत्व, शांति, सद्भाव और मेलजोल की भावनाएं मानव सभ्यता के मूल मूल्यों के साथ घनिष्ठ रूप से मेल खाती हैं। 86.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने चीन में वसंत उत्सव मनाने की उत्सुकता जताई, और 92.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में चीन की गहन और सदियों पुरानी पारंपरिक संस्कृति का आधुनिक तत्वों के साथ एकीकरण एक सहज और आकर्षक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है।
इसके अलावा, सर्वेक्षण में 80.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि वैश्विक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा चीनी जीवनशैली को अपनाना एकतरफा सांस्कृतिक निर्यात से पारस्परिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक प्रतिध्वनि की ओर एक बदलाव का प्रतीक है।
वहीं, 78.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने वसंत उत्सव को चीनी संस्कृति और जीवनशैली की एक महत्वपूर्ण खिलड़की मानी, 76.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि “चीनी बनने” का चलन न केवल बाजार और नीति के संदर्भ में, बल्कि जीवनशैली और सांस्कृतिक अवधारणाओं के मिश्रण के संदर्भ में भी चीन की खुलेपन को दर्शाता है।
हाल ही में, चीनी वसंत उत्सव की छुट्टियों के लिए विदेशी पर्यटकों द्वारा चीन की हवाई टिकटों की बुकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में कई गुना वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण में शामिल 88.2 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चीनी संस्कृति के वैश्विक प्रभाव ने उपभोक्ता बाजार को और अधिक ऊर्जा प्रदान की है।
बता दें कि यह सर्वेक्षण सीजीटीएन द्वारा अपने अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी प्लेटफार्मों पर जारी किया गया। 24 घंटों में कुल 5,154 विदेशी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने सर्वेक्षण में भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


