बीजिंग, 17 मार्च (khabarwala24)। चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों की वार्ता टीमों ने ईमानदार, गहरे और रचनात्मक रूप से वार्ता कर कुछ मुद्दों पर प्रारंभिक समानता बनाई है। अगले चरण में दोनों पक्ष वार्ता जारी रखेंगे।
ली छंगकांग ने कहा कि दोनों पक्षों ने नई स्थिति में द्विपक्षीय टैरिफ स्तर, टैरिफ तथा गैर टैरिफ कदमों संबंधी प्रबंधन की समय सीमा आगे बढ़ाने की संभावना समेत मुद्दों पर विचार विमर्श किया। अमेरिका ने अपने ताजा टैरिफ कदमों के परिवर्तन तथा भावी कदमों के विचार से अवगत कराया। चीन ने इससे पैदा होने वाली अनिश्चिता प्रकट की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई और द्विपक्षीय व्यापार व निवेश सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य व्यवस्था स्थापित करने पर विचार किया।
अमेरिका द्वारा चीनी व्यापार व निवेश पर नियंत्रण कदम उठाने पर ली छंगकांग ने कहा कि चीनी पक्ष ने वार्ता में गंभीरता से यह मामला उठाया और गंभीर चिंता व्यक्त की।
ली छंगकांग ने कहा कि इस दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने इस सहमति को मजबूत किया है कि स्थिर आर्थिक व व्यापारिक संबंध चीन और अमेरिका के लिए लाभदायक हैं और पूरे विश्व को इससे लाभ मिलता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


