नई दिल्ली, 22 फरवरी (khabarwala24)। अफगानिस्तान में रविवार सुबह पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी आलोचना की और इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में अफगान इलाके पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है।
पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह अफगानिस्तान के कथित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ठिकानों पर हवाई हमले किए। पाकिस्तान की इस सैन्य कार्रवाई में कई महिलाओं-बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता बताए जा रहे हैं।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रमजान के पवित्र मौके पर पाकिस्तान की इस हरकत की भारत कड़ी निंदा करता है। पाकिस्तान के हवाई हमलों में 17 लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहर दिखाने की एक और कोशिश है। भारत अफगानिस्तान की सॉवरेनिटी, टेरिटोरियल इंटीग्रिटी और आजादी के लिए अपना सपोर्ट दोहराता है।
हमलों के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। अफगान सरकार के मुताबिक, बमबारी में दर्जनों लोग मारे गए या घायल हुए।
वहीं, अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, “पिछली रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए।”
इन हमलों की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर कहा, “पाकिस्तान ने बॉर्डर इलाके में टीटीपी और उसके साथियों के सात टेररिस्ट कैंप और ठिकानों को इंटेलिजेंस के आधार पर चुनकर निशाना बनाया है।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


