2025 में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 13.2 प्रतिशत बढ़ी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

बीजिंग, 2 फरवरी (khabarwala24)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 154 खरब 83 अरब 10 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो गत वर्ष से 13.2 प्रतिशत अधिक थी।

सॉफ्टवेयर व्यवसाय का कुल मुनाफा 18 खरब 84 अरब 80 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल से 7.3 प्रतिशत अधिक था। सॉफ्टवेयर व्यवसाय का निर्यात 62 अरब 73 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो गतवर्ष से 7.7 प्रतिशत अधिक था।

उधर चीन के सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय में स्थिर वृद्धि बनी रही। वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 32 खरब 36 अरब 10 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 10.4 प्रतिशत से अधिक थी और पूरे व्यवसाय की कुल आय का 20.9 प्रतिशत रहा।

- Advertisement -

वर्ष 2025 में सूचना तकनीक सेवा की आय 106 खरब 36 अरब 60 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो साल दर साल 14.7 प्रतिशत से अधिक थी और पूरे व्यवसाय की आय का 68.7 प्रतिशत थी। सूचना सुरक्षा उत्पादों और सेवाओं की आय 2 खरब 23 अरब 50 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 6.7 प्रतिशत से अधिक थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-