यरुशलम, 6 अक्टूबर (khabarwala24)। यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार देर रात इजरायल के लाल सागर स्थित रिसॉर्ट शहर ऐलात पर ड्रोन हमला किया। हालांकि इजरायली सेना ने मानवरहित विमान को रोक लिया।
इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, “ऐलात क्षेत्र में एक दुश्मन विमान की घुसपैठ के बाद सायरन बजने लगा, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए
यमन से प्रक्षेपित एक मानवरहित विमान (यूएवी) को इजरायली वायु सेना ने रोक लिया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारी इलाके की तलाशी ले रहे हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हूती बलों की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इससे पहले हूती बलों ने तड़के मध्य इजरायल की ओर एक मिसाइल दागकर कहा कि उसने इजरायल के संवेदनशील स्थलों को निशाना बनाया। वहीं इजरायली सेना ने मिसाइल को नाकाम करने का दावा किया।
इससे पहले 26 सितंबर को यमन के हूती समूह ने इजरायल पर एक मिसाइल दागने की बात कही थी। हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने बताया कि उन्होंने गुरुवार रात दक्षिणी तेल अवीव के जाफा क्षेत्र में एक संवेदनशील लक्ष्य की ओर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
इसके कारण इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर हवाई यातायात अस्थायी रूप से रुक गया और हजारों इजरायली निवासियों को शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। हूती सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि यह मिसाइल हमला गाजा पट्टी के फिलिस्तीनी क्षेत्र पर इजराइली आक्रमण और साथ ही यमन की राजधानी सना पर कुछ घंटे पहले हुए इजरायली हवाई हमलों के जवाब में किया गया था।
हूती विद्रोही यमन सरकार के खिलाफ लंबे समय से लड़ रहे हैं। इन्हें ईरान से समर्थन प्राप्त है। हूती विद्रोहियों का एक गुट पश्चिमी देशों का विरोधी है और उनके राजनीतिक एवं सैन्य गठबंधन का विरोध करता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


