CLOSE

‘ग्लोबल साउथ मीडिया पार्टनर्स’ तंत्र की स्थापना बैठक और 13वें ग्लोबल वीडियो मीडिया फोरम का आयोजन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

बीजिंग, 6 नवंबर (khabarwala24)। ‘ग्लोबल साउथ मीडिया पार्टनर्स’ तंत्र की स्थापना बैठक और 13वें ग्लोबल वीडियो मीडिया फोरम, चीन के शैनशी प्रांत के शीआन शहर में आयोजित हुआ।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी ने बधाई पत्र भेजकर आयोजन की पूर्ण सफलता की कामना की।

40 देशों और क्षेत्रों के अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और मीडिया समूहों के प्रमुखों और चीन में संबंधित देशों के दूतावासों के प्रतिनिधियों सहित 300 से अधिक मेहमानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और कई मीडिया सहयोग उपलब्धियों के विमोचन के साक्षी बने।

- Advertisement -

अपने बधाई संदेश में जरदारी ने कहा कि चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा ‘ग्लोबल साउथ मीडिया पार्टनर्स’ तंत्र की स्थापना, अधिक समतापूर्ण, न्यायसंगत, विविध और समावेशी नए वैश्विक संचार परिदृश्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने बधाई संदेश में, दिसानायके ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में गहन परिवर्तन के साथ, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ग्लोबल साउथ का प्रभाव बढ़ रहा है।

अपने बधाई संदेश में ओरसी ने कहा कि ग्लोबल साउथ मीडिया पार्टनर्स तंत्र की उद्घाटन बैठक और 13वें ग्लोबल वीडियो मीडिया फोरम का बहुत महत्व है और इसमें आशाजनक संभावनाएं हैं।

- Advertisement -

सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया वर्तमान में अशांति और परिवर्तन के एक नए दौर में प्रवेश कर रही है और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ‘वैश्विक शासन पहल’ का प्रस्ताव रखा है। यह पहल ग्लोबल साउथ देशों की सबसे अधिक व्यावहारिक आवश्यकताओं को सीधे संबोधित करती है। चीन का आधुनिकीकरण वैश्विक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है। चाइना मीडिया ग्रुप इस अवसर का लाभ उठाने और अपने ग्लोबल साउथ मीडिया साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर है, ताकि एक अधिक न्यायसंगत, समावेशी और सुंदर विश्व व्यवस्था के निर्माण में मीडिया की बुद्धिमत्ता और शक्ति का योगदान दिया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-