Khabarwala 24 News New Delhi : Fighter Jet भारत और पाकिस्तान के संबंधों का इतिहास काफी पुराना रहा है। 1947 के विभाजन के बाद से ही दोनों ही देशों के बीच रिश्ते कुछ ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों ही देश एक दूसरे को अपना दुश्मन मानते है। इसी के चलते अपनी-अपनी मिलिट्री पाॅवर में बढ़ोत्तरी करते रहते है। मिलिट्री शक्ति की बात करें तो भारत पाकिस्तान से काफी आगे हैं। लेकिन वही लड़ाकू विमान की बात आती है तो यहां मामला बराबरी का नजर आता है। पाकिस्तान के पास भी आधुनिक फाइटर जेट है। जो भारत के राफेल लड़ाकू विमान के जितने ही शक्तिशाली हैं। चलिए जानते हैं पाकिस्तान के पास सबसे खतरनाक फाइटर जेट कौन सा है और कितनी है उनकी क्षमता।
F 16 पाकिस्तान का सबसे घातक फाइटर जेट (Fighter Jet)
पाकिस्तान के पास जो सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान F 16 है । यह फाइटर जेट पाकिस्तान को अमेरिका ने दिया है। यह फाइटर जेट काफी शक्तिशाली है। F 16 फाइटिंग फाल्कन एक सिंगल इंजन मल्टी रोल फाइटर जेट है। इसे अमेरिका की वायु सेना ने बनाया है। यह एयर सुपीरियरिटी ऑल वेदर मल्टी रोल फाइटर जेट के तौर पर बनाया गया था। यानी कि हर मौसम में हर तरीके से यह कारगर है। आपको बता देें अमेरिकी वायु सेना खुद F 16 का इस्तेमाल नहीं करती है। सिर्फ दूसरे देशों को देने के लिए इसका निर्माण किया जाता है।
किन किन सुविधाओं से है लैस (Fighter Jet)
F 16 लड़ाकू विमान के वजन की बात की जाए तो 9207 किलोग्राम है। इसकी हिटिंग रेंज 4220 किलोमीटर बताई जाती है। यह फाइटर जेट एडवांस एयरोडायनेमिक्स और एवियॉनिक्स की सुविधा के लैस है। एक F 16 फाइटर जेट की कीमत एक करोड़ 40 लाख से लेकर 1 करोड़ 88 लाख डॉलर के बीच है। F 16 फाइटर जेट कई तरह की दूसरी मिसाइलों, रॉकेट और बम की काफी दूर तक की रेंज के साथ उड़ान भर सकता है। भारतीय वायु सेवा के पास भी कुछ बेहद शक्तिशाली फाइटर जेट है। जिन में राफेल, सुखोई, मिराज, एमआईजी 29 और तेजस जैसे फाइटर जेट शामिल है।





