वियना, 16 सितंबर (khabarwala24)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का 69वां आम सम्मेलन वियना में शुरू हुआ, जिसमें परमाणु ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग और ‘वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था की रक्षा’ की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया गया।
इस बैठक में आईएईए के सदस्य देशों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 2,500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह बैठक 19 सितंबर तक चलेगी।
इस दौरान प्रतिनिधि एजेंसी की 2024 की वार्षिक रिपोर्ट और 2026 के बजट की समीक्षा करेंगे और परमाणु विज्ञान के साथ ही उसके प्रयोगों से लेकर यूक्रेन, मध्य पूर्व और कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य में सुरक्षा और संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) कार्यालय के महानिदेशक गाडा वैली के एक संदेश में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि आईएईए यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कि परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया जाए।
इस संदेश में कहा गया, “हम सब मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ये उपकरण विकास को आगे बढ़ाएं और मानवता की रक्षा करें।”
उन्होंने परमाणु प्रसार के खतरे को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया।
आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने सम्मेलन के एक महत्वपूर्ण क्षण में आयोजित होने की बात कही। उन्होंने आतंकवाद, सशस्त्र संघर्षों और बढ़ती वैश्विक असमानता के बीच परमाणु मानदंडों के कमजोर पड़ने का जिक्र किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया है कि वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था पर भारी दबाव है और उसे संरक्षण की आवश्यकता है।
इससे पहले सोमवार को राफेल ग्रॉसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम परमाणु ऊर्जा के मामले में ‘सच्चाई की ओर वापसी’ भी देख रहे हैं। आंकड़े खुद बयां करते हैं: 2050 तक, परमाणु क्षमता 2.5 गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। लगभग 40 देश परमाणु ऊर्जा विकसित कर रहे हैं, कुछ पहली बार। पहली बार, वर्ल्ड बैंक परमाणु परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए तैयार है। इस साल के अंत में, हम ब्राजील के बेलेम में होने वाले सीओपी-30 में यह संदेश देंगे।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


