बीजिंग, 17 सितंबर (khabarwala24)। वर्तमान में चीन में यूनेस्को द्वारा विश्व बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में अनुमोदित 34 प्रकृति रिजर्व हैं, जो एशिया में पहले स्थान पर हैं। ये रिजर्व जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, संरक्षित क्षेत्रों और आसपास के समुदायों के बीच साझा विकास के अत्याधुनिक अन्वेषण और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संदर्भ में चीन में सबसे सक्रिय प्रकृति रिजर्व बन गए हैं।
चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने 16 सितंबर को आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी सहायता और बायोस्फीयर रिजर्व पर पांचवें विश्व सम्मेलन का परिचय दिया।
मानव और जैवमंडल कार्यक्रम (एमएबी) यूनेस्को द्वारा 1971 में शुरू किया गया था। यह यूनेस्को के सबसे लंबे समय से चल रहे प्रमुख अंतर-सरकारी वैज्ञानिक कार्यक्रमों में से एक है। 1973 में जब से चीन ने पहली बार मानव और जैवमंडल कार्यक्रम में भाग लिया है, तब से चीन ने मानव और जैवमंडल कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय नेटवर्क निर्मित किया है।
“मानव और जैवमंडल कार्यक्रम” के अंतर्राष्ट्रीय विनिमय मंच का पूर्ण उपयोग करने के लिए चीन ने 1993 में “चीन बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क” की स्थापना की। अगस्त 2025 तक, चीन में 214 प्रकृति भंडार (34 विश्व बायोस्फीयर रिजर्व सहित) को “चीन बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क” में शामिल होने की मंजूरी दे दी गई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


