Khabarwala 24 News New Delhi : ChatGPT Plus Free in UAE लोगों के बीच OpenAI का पॉपुलर एआई टूल चैटजीपीटी काफी पॉपुलर है। कंपनी के पास फ्री और पेड सब्सक्रिप्शन दोनों ही तरह के प्लान्स उपलब्ध हैं। अब हाल ही में इस बात का पता चला है कि एक ऐसा देश भी है जहां सरकार सभी को चैटजीपीटी का प्रीमियम ChatGPT Plus Subscription फ्री बांटने वाली है।
इसका लक्ष्य AI को लोगों के और करीब लाना है। ChatGPT Plus Subscription के मंथली प्लान की कीमत 20 डॉलर (लगभग 1701 रुपए) है। ये प्रोजेक्ट दोनों ही पक्षों के लिए एक बड़ा कदम है। यूएई डील में ओरेकल, सिस्को, एनवीडिया, जी42 और सॉफ्टबैंक जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।
चैटजीपीटी प्लस का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन (ChatGPT Plus Free in UAE)
संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में रहने वाले लोग जल्द चैटजीपीटी प्लस को मुफ्त में इस्तेमाल कर पाएंगे। ये दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां पूरी आबादी को चैटजीपीटी का प्रीमियम वर्जन फ्री दिया जाएगा। इस काम के लिए ओपनएआई और यूएई सरकार के बीच पार्टनरशिप हुई है जिसमें अबू धाबी में स्टारगेट यूएई नामक एक बड़ा एआई डेटा सेंटर का निर्माण भी शामिल है।
एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं (ChatGPT Plus Free in UAE)
ओपनएआई और यूएई सरकार के बीच साझेदारी का सबसे रोमांचक हिस्सा यह है कि यूएई में रहने वाले हर व्यक्ति को चैटजीपीटी प्लस का फ्री एक्सेस मिलेगा जिससे कि दुबई में रहने वाले लोग एडवांस एआई टूल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे और इसके लिए उन्हें एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट का मकसद केवल बड़े डेटा सेंटर बनाने के बारे में नहीं है।
AI कंप्यूटिंग क्लस्टर पर चल रहा काम (ChatGPT Plus Free in UAE)
एक्सियोस के मुताबिक, Stargate UAE ओपनएआई के “ओपनएआई फॉर कंट्रीज” प्रोग्राम का हिस्सा है। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस प्रोजेक्ट को “एक बोल्ड विजन” बताते हुए कहा कि यह एआई बेनिफिट्स जैसे बेहतर स्वास्थ्य सेवा, आधुनिक शिक्षा और क्लीन एनर्जी को दुनियाभर में अधिक स्थानों पर लाने का एक तरीका है। ओपनएआई और इसके पार्टनर एक शक्तिशाली 1 गीगावाट एआई कंप्यूटिंग क्लस्टर बनाने पर काम कर रहे हैं, जिसके पहले पार्ट में लगभग 200 मेगावाट अगले साल तैयार होने की उम्मीद है।


